यहां प्रति वर्ष 500 से अधिक विदेशी मरीजों का इलाज किया जाता है।
विदेशी मरीजों का इलाज करके हम उनकी जरूरतें और अपेक्षाओं को समझते हैं ताकि हम उन्हें श्रेष्ठ उपचार का अनुभव प्रदान कर सकें।
हमारे पास स्थानीय और विदेशी रोगियों के उपचार पर होने वाले खर्च में कोई अंतर नहीं है जो हमें अन्य आईवीएफ केंद्रों से बेहतर और अलग बनाता है।
नमस्कार, हम आपकी अपेक्षाओं को जानते हैं और हम उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम समझते हैं कि हमारा लक्ष्य कम से कम समय में अधिकतम सफलता के साथ उपचार संपन्न करना है।
हम यह भी समझते हैं कि-
- आप सीमित समय के लिए भारत आते है।
- आप बार बार भारत नहीं आ सकते।
- भारत आने का आपका उद्देश्य स्पष्ट है और आप क्या चाहते हैं उसके बारे में भी स्पष्ट हैं।
- हो सकता है कि आपका साथी लगातार आपके साथ न हो।
- आप और आपके साथी की आगमन तिथि आगे-पीछे हो सकती है।
- भारत में, आप एक रिश्तेदार के साथ या एक होटल में रह रहे हो।
- आप बिलों का भुगतान भी आसानी से कर सको।
- प्रजनन उपचार क्या होगा, लोग कैसे होंगे, क्या–क्या सुविधाएं होंगी, आदि कई प्रश्न आपके मन में आ रहे होंगे।
- आपको सुरक्षा की भी चिंता होगी।
- जितना अधिक आप अपने देश से दूर रहेंगे, उतनी अधिक संभावना है कि इसका असर आपके काम पे पड़ेगा।
- इसके अलावा, कई अन्य प्रश्न आपको परेशान करते होंगे।
लेकिन आपको इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं।
100 से अधिक उत्साही सदस्यों की एक टीम आपकी हर ज़रूरत का ध्यान रखेगी और आपकी मदद भी करेगी।
आपके आने से पहले हमारी मदद आपको मिल जाएगी।
- आपके आने से पहले हम आपकी समस्या की हिस्ट्री और रिपोर्ट जांच लेते हैं।
- हम पूर्व में प्राप्त उपचार की जानकारी भी लेते हैं।
- हमारा सुझाव है कि आप भारत आने से पहले अपने घर पर ही छोटे–बडे उपचार करले |
- हम यह भी सुझाव दे सकते हैं कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए क्या क्या लेना चाहिए।
यहां आने से पहले हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करें !
- आप हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों से ई–मेल और व्हाट्सएप पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- दूसरी बार परामर्श के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- आप हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो परामर्श भी कर सकते हैं।
यात्रा पर निकलने से पहले उपचार की योजना बना लें।
- काउंसलिंग के दौरान हमारे काउंसलर आपको इलाज की संपूर्ण जानकारी देंगे।
- उचित खर्च की सुविधा के लिए वित्तीय परामर्श भी प्रदान किया जाता है।
- यात्रा शुरू करने से पहले आप कुछ टेस्ट करवा लें और कुछ दवाएं भी ले लें।
- आप कौन सा इलाज करवाना चाहते हैं वो तय करके ही यहाँ आए।
- अपनी यात्रा की तारीखों के अनुसार अपने उपचार की तारीख निर्धारित करें।
- भारत में अपने अन्य काम को ध्यान में रखते हुए क्लिनिक की विज़िट भी तय करें।
- भारत आने से पहले कुछ प्राथमिक उपचार शुरू करके बहुत समय बचाया जा सकता है।
(हम कुछ दवाएं सुझाकर आप के उपचार की सायकल सेट कर सकते हैं। हम अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई जैसे कई देशों के लिए यह सुविधा प्रदान करते है|)
यदि आप एक एग डोनर के माध्यम से आईवीएफ उपचार प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे यहां उत्कृष्ट उपचार उपलब्ध है।
- कई एग डोनर की सूची तैयार रहती है ताकि सही एग का चयन किया जा सके।
- हमारे पास गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत और नेपाल जैसे राज्यों के डोनर्स की सूची है।
- श्वेत और अश्वेत दाता भी उपलब्ध हैं।
- एग डोनेशन के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को जन्म दिया गया है।
- यदि आपको एक फ्रेश एग की आवश्यकता है, तो आपको भारत में आने पर डोनर मौजूद होगा।
- यदि किसी कारण से आप एग नहीं पैदा कर सकते हैं, तो हमारे पास एक अतिरिक्त दाता तैयार होता है।
- एग डोनर की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जाती है।
- हमारे क्लीनिक की सफलता स्तर काफी ऊपर है।
- आप विभिन्न विकल्पों में से कोई भी किफायती पैकेज चुन सकते हैं।
सरोगेसी के लिए इलाज चाहिए? हमारे पास एक छत के नीचे संपूर्ण इलाज उपलब्ध है।
सरोगेसी का उपचार केवल भारत में भारतीय नागरिकों तक ही सीमित है। सरोगेसी 100% कानूनी है। समय-समय पर सरोगेसी के कानूनों की समीक्षा करें।
हमारा क्लिनिक सरोगेट माँ के लिए भी कई विकल्प देता है।
भारत आने से पहले, आप घर से एक सरोगेट माँ चुन सकते हैं। आप अपनी पसंद में कोई जल्दबाजी किए बिना शांति से सही निर्णय ले सकते हैं।
- क्लिनीक में आने के बाद आपको ज्यादा प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ेगी
- सभी तरह के पेपर तैयार रखे जाएंगे।
- आप सरोगेट माता से सीधा संपर्क कर पाएंगे।
सरोगेट माताओं की उत्कृष्ट देखभाल की जाएगी
- कानूनी सलाह और सहायता
- किफायती उपचार और अन्य खर्च भी बहुत कम हैं।
- सरोगेसी से संबंधित सभी बातें जैसे सरोगेट मदर का चयन, उपचार और प्रसव, सभी एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
मरीजों की उत्तम देखभाल। दुभाषिया स्टाफ
निःसंतानता चिकित्सकीय और भावनात्मक दोनों दृष्टिकोण से जीवन में एक चुनौती है । खासकर जब इलाज के लिए विदेश जाने की बात हो। कई चीजें प्रजनन उपचार में कठिनाई का कारण बनती हैं। सबसे पहले, जैविक बच्चा नहीं होने का डर, कई आक्रामक उपचार, वित्तीय बोझ इत्यादि।
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हम आपके माता-पिता बनने के अनुभव को यथासंभव आसान बना देंगे।
हमारे स्टाफ के अधिकांश सदस्य एक से अधिक भाषाओं को जानते हैं इसलिए बोलने और समझने में कोई कठिनाई नहीं होगी और हम अपने मरीज़ को उत्कृष्ट देखभाल प्रदान कर रहे हैं।
पहले एक छोटा कदम उठायें। वीडियो परामर्श लें।
ये एक कदम आपको परिवार शुरू करने के सपने के करीब ले जाएगा।
यदि आप तुरंत आईवीएफ उपचार शुरू करना चाहते हैं, या यदि आपको पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, तो आप एक ऑनलाइन परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं।
आप हमारे पेशन्ट कोऑर्डिनेटर से संपर्क करने के लिए हमें ईमेल या कॉल कर सकते हैं। वे वीडियो परामर्श के लिए योग्य समय की व्यवस्था कर देंगे।
हम विदेशी पेशंट के उपचार के लिए यथासंभव मदद करने को तैयार है और जितना संभव होगा उतना आपके समय का सदुपयोग करेंगे
बावीशी फर्टिलिटी इंस्टीट्यूट में आपका स्वागत है। हम आपके समक्ष आने वाली कठिनाइयों को समझते हैं और आपको आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे। हम उपचार की योजना बनाने, उपचार प्रोटोकॉल को अनुकूलित करने और प्रत्येक विदेशी रोगी के लिए समय का किफायती उपयोग करने में में व्यापक सहायता प्रदान करते हैं।
एक स्वस्थ शिशु प्राप्त केरने की प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित, स्मार्ट और सफल बनाने के लिए हमें आपकी सहायता करने का अवसर दीजिए।